Class 11th History Chapter 6 ( मूल निवासियों का विस्थापन ) Notes in Hindi

Class 11th History Chapter 6 Notes in Hindi. मूल निवासी:वे लोग होते हैं जो किसी विशिष्ट क्षेत्र या भूमि के पहले से रहने वाले निवासी हैं, न कि बाहर से
Class 11th History Chapter 6 Notes

मूल निवासियों का विस्थापन

मूल निवासी:वे लोग होते हैं जो किसी विशिष्ट क्षेत्र या भूमि के पहले से रहने वाले निवासी हैं, न कि बाहर से आकर बसे हुए

-: 18 वी सदी से दक्षिणी अमरीका के और भी हिस्सों में तथा मध्य  उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड के इलाको में यूरोप से आए आप्रवासी बसने लगे।

-: इस प्रक्रिया ने वहाँ के बहुत से मूल निवासियों को दूसरे इलाको में जाने पर मजबूर किया।  

(कॉलोनी). यूरोपीय लोगों की ऐसी बस्तियों को 'कॉलोनी कहा जाता है।

* इसका शाब्दिक अर्थ (उपनिवेश) है।

-: 19 वी और 20 वी सदी मे  एशियाई देशों के लोगों भी इनमे से कुछ देशी मे आ बसें । आज ये यूरोपीय और एशियाई लोग इन देशों में बहुसंख्यक है। और वहाँ के मूल निवासियों की संख्या कम रह गई है।

 संयुक्त राज्य अमेरीका के किनी दो देसी नाम से बनें राज्यों के नाम बताइए?

1) ओहियो (Ohio)

2) मिसीसिपी (Missisippi)

3) सिएटल (Seattle)

* (कनाड) में- सस्कातचैवान (Saskatchewan )

*(आस्ट्रेलिया में) वालागॉन्ग (Wollongong).

(यूरोपीय साम्राज्यवाद)

  • स्पेन और पुर्तगाल के अमरीकी साम्राज्य का सत्रहवीं के बाद विस्तार नही हुआ।
  • तब तक फ्रांस, हॉलैंड, और इंग्लैंड जैसे दूसरे देशों ने अपनी व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार करना और अमरीका-अफ्रीका तथा एशिया में अपने उपनिवेश बसाना शुरु कर दिया। आयरलैंड भी कमोबेश इंग्लैंड का उपनिवेश हीं था

  • 18 वीं सदी से यह बहुत-साफ दिखने लगा कि यद्यपि मुनाफे की संभावना ने ही लोगी को यहां उपनिवेश बसाने के लिए प्रेरित किया था।

  • दक्षिण एशिया में व्यापारिक कंपनियों ने अपने को राजनीतिक सत्ता का रूप दिया, स्थानीय शासकों को हराया और अपने-इलाके का विस्तार किया। उन्होंने पुरानी सुविकसित प्रशासकीय व्यवस्था जारी रखा और भूस्वामियों से कर  वसुलते रहे।

  •  उन्होंने व्यापार को सुगुम बनाने के लिए रेलवे का निर्माण किया खदाने खुद‌वाई और बड़े-बड़े बागान स्थापित किए ।

  •  दक्षिणी अफ्रीका को छोड़ कर शेष पूरे अफ्रीका में यूरोपीय लोक सर्वत्र समुद्रा तटों पर ही व्यापार करते रहें।

  • 19 वी सदी के आखिरी दौर में ही वे अंदरूनी इलाको में जानें सकें। का साहस कर सके।

* (सेटलर (setter / आबाद‌कार) -: शब्द दक्षिण अफ्रीका में डच के लिए आयरलैंड न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया, जो ब्रिटिश के लिए और अमरीका में यूरोपीय लोगों के लिए इस्तेमाल होता है।

• इन उपनिवेशो की राज‌भाषा अंग्रजी थी (कनाडा को छोड़ कर, जहाँ फ्रांसीसी श्री एक राजभाषा है)

• अमरीका का नाम अमेरिगों वेसपुकी के नाम पर पड़ा है।

उत्तरी अमरीका

  • उत्तरी अमरीका का महाद्वीप उत्तर ध्रुवीय वृत से लेकर कर्क रेखा तक और प्रशांत महासागर से अटलांटिक महासागर तक फैला है।
  • पथरीले पहाड़ों की श्रृंखला के पश्चिम में अरिजोना और नेवाडा की मरुभूमि है।
  • थोड़ा और पश्चिम में सिएरा नेवाडा पर्वत है।

  •  पूरब में ग्रेट (विस्तृत) मैदानी इलाके, ग्रेट (विस्तृत) झीलें मिसीसिपी और ओहियो और अप्पलाचिया पर्वतो की  घाटियाँ हैं।

  • दक्षिण दिशा में मेक्सिको है।

  • कनाडा का 40% इलाका जंगलो से ढका है। कई क्षेत्रों में तेल गैस और खनिज संसाधन पाए जाते है। जिनके चलते संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा में ढेरों बड़े उद्योग है।
  •  आजकल कनाडा में गेहूं मकई और फल बड़े पैमाने पर पैदा   कीए जाते हैं और मत्स्य उद्योग वहां का एक महत्वपूर्ण उद्योग है

मूल निवासी

उत्तरी अमरीका के सबसे पहले बाशिंदे 30,000 साल पहले स्ट्रेट्स बेरिंग के आस पास फैले भूमि - सेतु के रास्ते एशिया से आए और 10,000 साल पहले आखिरी हिमयु‌ग के दौरान वे और दक्षिण की तरफ बढ़ें।

 मूल निवासी की विशेषता

(नेटिव (मूल बाशिंदा) - नेटिव का मतलब होता है ऐसा व्यक्ति जो अपने मौजूदा निवास स्थान में ही पैदा हुआ था।

ⅰ) थें लोग नदी घाटी के साथ- साथ बने गाँवो में समूह बनाकर रहते थे।

ⅱ)  वे मछली और मांस खाते थे और सब्जियों तथा मकई उगाते थे वे अक्सर मांस की तलाश में लंबी यात्राओं पर जाया करते थे

iii) मुख्य रूप से उन्हें 'बाइसन' थानी जंगली भैंसों की तलाश रहती थीं, जो घास के मैदानों में घूमते थे ।

iv) जब इन मूल निवासियों ने घुड सवारी शुरू कर दी | वे घोड़े स्पेनी आबाद‌कारी से खरीदते थे।

v) लेकिन वे उतने ही जानवर मारते, जितने की उन्हें भोजन के लिए जरूरत होती है।

vi) उन्होने बड़े पैमाने पर खेती करने की कोई कोशिश नही की और चूंकि वे अपनी आवश्यकताओं से अधिक उत्पादन नहीं करते थे।

vii) वें जमीन पर अपनी मिल्कियत' की कोई जरूरत मह‌सूस किए बगैर उससे मिलने वाले भोजन और आश्रय से संतुष्ट थे।

viii) उनकी परंपरा की एक महत्वपूर्ण विशेषता थी औपचारिक संबंध और दोस्तियाँ कायम करना तथा उपहारों का आदान-प्रदान करना चीजें उन्हें खरीद‌ने की बजाय उपहार के तौर पर हासिल होती है।

Xi) उत्तरी अमरीका में अनेक भाषाएं बोली जाती है। थीं हालांकि वे लिखी नहीं जाती है।

X) वें कुशल कारीगार बे और खूबसूरत कपडें चुनते थे। वे धरती को पढ़ सकते थे- जलवायु और विभिन्न भू. दृश्यों को में उसी तरह समझ सकते थे, जैसे पढ़े-लिखे लोग लिखी हुई चीजे पढ़ते हैं।

(यूरोपियनो से मुकाबला )

American Indin / Amerind / Amerindian - उत्तरी और दक्षिणी अमरीका तथा  के मूल निवासीं।

first Nations peoples - मूल निवासियों के संगठित समूह जिन्हें कनाडाई सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त थीं।

Indigenous people - ऐसे लोग, जो किसी जगह में हमेशा से रहते आए 

Native American - उत्तरी और दक्षिणी अमरीका के देशी लोग (यह पद अब बहु प्रचलित है।)

Red Indian - गेहुए वर्ग के लोग, जिनके निवास स्थान को कोलंबस ने गलती से इंडिया समझ लिया था।

* सत्रहवीं सदी मे उत्तरी अमरीका के उत्तरी तह पर पहुंचे यूरोपीय व्यापारियों को यह देख कर सुकून मिला कि वहां कें स्थानीय लोगों का व्यवहार दोस्ताना और गर्मजोशी - भरा है।

* थे लोग मछली और रोएदार खाल के व्यापार के लिए आए थे, जिसमें उन्हें शिकार - कुशल देसी लोगों की ओर से अपेक्षित मदद मिली।

* थोड़ा और दक्षिण में, मिसीसिपी के किनारे-किनारे, फ्रांसीसियों ने पाया कि देसी लोग नियमित रूप से जमा होते थे।

•इसका मकसद था, ऐसे हस्तशिल्पों का आदान-प्रदान करना जो किसी खास कबीले में ही बनते थे, या ऐसे खाद्य पदार्थों का आदान-प्रदान जो अन्य इलाकों में उपलब्ध नहीं थे।

स्थानीय उत्पादों के बदले में यूरोपीय लोग वहां के बाशिंदो को क्या देते थे?

  •  स्थानीय उत्पादों के बदले में यूरोपीय लोग वहाँ के बाशिंदों को कवेल, लोहे के बर्तन / जिसे वे कभी - कभी अपने मिट्टी के पात्रों की जगह इस्तेमाल करते थे), बंदूके (जो जानवरों को मारने मे तीर- धुनष की अच्छी पूरक साबित हुई) और राशन देते थे।
  • वहाँ के बाशिंदों का पहले शराब से परिचय नहीं था। वे जल्दी ही इसकी आदत के शिकार हो गए, जो कि यूरोपीय लोगों के लिए अच्छा साबित हुआ ।

  • क्योकि इसने उन्हें व्यापार के लिए अपनी शर्ते थोपने में सक्षम बनाया (यूरोपीय लोगों में उन मूल निवासियों से तबांकु की आदत ग्रहण की।

(पारस्परिक धारणाएँ)

  • 18 वी सदी मे पश्चिमी यूरोप के लोग 'सभ्य मनुष्य की पहचान साक्षरता, संगठित धर्म और शहरीपन के आधार पर ही करते थे 

  • उन्हें अमरीका के मूल निवासी असभ्य' प्रतीत हुए ।

  • फ्रांसीसी दर्शन शास्त्री ज्यां जैक रूसों जैसे कुछ यूरोपियों के लिए ऐसे लोग तारीफ के काबिल थे, क्योकि वे सभ्यता' की विकृतियों से अछूते थे। इसके लिए एक प्रचलित पद‌ था उदात उत्तम जंगली (The Noble Savage) |
  • एक दूसरा नजरिया अंग्रेजी कवि विलियम वर्ड्सवर्थ की कुछ पंक्तियो में मिलता है। वर्ड्सवर्थ और रूसी मे से कोई भी किसी अमरीकी मूल निवासी से नहीं मिला था, लेकिन वर्ड्सवर्थ में उनका वर्णन करते हुए कहा कि प्रकृति के निकट रहनेवालों की कल्पनाशक्ति और भावना अत्यंत सीमित होती है।

  • मूल बाशिंदे यूरोपीय लोगों के साथ जिन चीजों का आदान-प्रदान करते थे, वे उनके लिए दोस्तों में दिए गए 'उपहार' थे। दूसरी' और अमीरी का सपना देखने वाले यूरोपीय लोगों के लिए मछली और रोएदार खाल 'माल' थे। जिसे उन्हें मुनाफा कमाने के लिए यूरोप में बेचना था।

  • इन बेची जानेवाली चीजों के दाम, पूर्ति के आधार पर साल-दर- साल बदलते रहते था।

  • मूल निवासी इसे समझ नहीं सकते थे उन्हे सुदूर यूरोप में स्थित बाजार का जरा भी बोध नही था ।

  • उनके लिए तो यह सब पहेली की तरह था कि यूरोपीय व्यापारी उनको चीनी के बदले में कभी तो बहुत सारा समान देते थे और कभी बहुत कम ।
यूरोपिय लोगों ने रोएदार खाल हासिल करने के लिए किस जानवरों का इस्तेमाल करते थे? और मूल बाशिंदो को किसका डर था?

 प्रचूर मात्र में रोएदार खाल हासिल करने के लिए उन्ह‌ोंने सैकड़ों रुद‌बिलावों को हलाल किया था, और मूल बाशिंदे इससे काफ़ी विचलित थे। उन्हें डर था कि जानकर उनमें इस विध्वंस बदला लेंगे।

17 शताब्दी से यूरोपीय लोग उत्पीड़न का शिकार क्यों होने लगे थे?

  • 17 वी शताब्दी से यूरोपीय लोगों के कुछ समूह ईसाइयत के भिन्न संप्रदाय से ताल्लुक रखने की वजह से उत्पीडन के शिकार थे।
  • उनमें से बहुत लोगों ने यूरोप छोड़ दिया और एक नयी जिंदगी शुरु करने के लिए अमरीका चले गए।

  • जब तक वहाँ खाली जमीनें थीं; कोई समस्या नही आई, लेकिन धीरे-धीरे वे और अंदर, मूल निवासियों के गांवो की ओर बढ़े।

  • उन्होने जंगलों की सफाई के लिए अपने लोहे के औजारों का  इस्तेमाल किया, ताकि खेती की जा सकें

 मूल निवासी और यूरोपीय लोग जब जंगल देखते तो उनकी निगाह में अलग - अलग चीजे आती थीं। 

मूल निवासियों ने उन रास्तों की पहचान की, जो यूरोपीय लोगों के लिए अदृश्य थे।

यूरोपीय लोगो की कल्पना मे कटे हुए जंगलो की जगह मक्के के खेत उभरते थे।

 जैफर्सन' को मूल निवासियों की कौन-सी चीजे असभ्य बनाती थी?

 i) मूल निवासी जो अपनी जरूरतों के लिए फसलें उगाते न कि ब्रिकी और मुनाफे के लिए ।

ii) मूल निवासी जमीन का मालिक बनने को गलत मानते थे।

 संयुक्त राज्य अमेरिका ने किन विशाल क्षेत्रों को खरीद कर अपने क्षेत्र में विस्तार किया था?

.i) फ्रांस 'लुइसियाना परचेज) और रुस / अलास्का) से जमीन खरीदी और अपने भू-भाग मे विस्तार किया।

ii) उसने यूद्ध में जमीन जीती जैसे- दक्षिणी संयुक्त राज्य का अधिकार हिस्सा मेक्सिको से ही जीता गया है।

* (फ्रंटियर)- संयुक्त राज्य अमरीका की पश्चिमी' सरहद (फ्रंटियर कहा जाता है।)

i) जैसे- जैसे यह खिसकती जाती, मूल निवासी भी पीछे खिसकने के लिए बाध्य किए जाते थे।

ii) 1892 मे अमरीकी फ्रंटियर का अंत हुआ) 

 किस प्रकार 19 वी सदी में अमेरीका के भूदृश्य में जर्बदस्त वाला आए ?

 i) जमीन के प्रति यूरोपीय लोगो का रवैया मूल निवासियों में अलग था। ब्रिटेन और फ्रांस से आए कुछ प्रवासी ऐसे थे। जो छोटे बेटे होने के कारण पिता को संपत्ति के उत्तराधिकारी नही बन सकते थे और इसी वजह से अमेरीका में जमीन के मालिक बनना चाहते वें ।

ii) बाद जर्मनी, स्वीडन और इटली जैसे मुल्को से ऐसे आप्रवासी उमड़ पड़े जिनकी जमीनें बड़े किसानों के हाथ चली गई थीं और वे ऐसी जमीन चाहते थे, जिसे अपना कह सकें

iii) पोलैंड से आए लोगों को प्रेयरी (prairie) चारागाहों मे कायम करना अच्छा लगता था, जो उन्हे अपने घरो के स्टेपीज (वास के मैदानों) की याद दिलाते थे. और यहां बहुत कम कीमत पर बड़ी संपतिया खरीद पाना उन्हें बहुत रास आ रहा था। 

iv1873 में कंटीले तारों की खोज के बाद ही वे अपने को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर पाए ।

*(दास प्रथा)

i) घर के बाहर काम करने के लिहाज से दक्षिणी इलाके की जलवायु यूरोपीय जनों के लिए काफी गर्म थी।

ii) और दक्षिणी अमरीकी उपनिवेशों का यह अनुभव रहा था कि दास बनाए गए।

iii) मूलनिवासी बहुत बड़ी संख्या में मौत के शिकार हुए थे। इसलिए बागान - मालिकों ने अफ्रीका से दास खरीदे।

iv) दास प्रथा - विरोधी समूहों के विरोध के चलते दासों के व्यापार पर तो रोक लग गई, लेकिन जो अफ्रीकी संयुक्त राज्य अमरीका मे थे वें और उनके बच्चे दास ही बने रहें।

v) संयुक्त राज्य अमरीका के उत्तरी राज्यों ने, जहाँ अर्थ तंत्र बगानों पर ( और इसीलिए दास प्रथा पर ) टिका हुआ नहीं था, दास प्रथा को खत्म करने के पक्ष में दलीलें दी और उसे एक अमानवीय प्रथा बताया।

vi) 1861-65 में दास प्रथा को जारी रखने वाले और उसके खात्मे की वकालत करने वाले राज्यों के बीच युद्ध हुआ ।

vii) दासता विरोधियों की जीत हुई। दास प्रथा खत्म कर गई।

ब्रिटेन ने कब और किसके साथ हुई लड़ाई में कनाडा को जीता 

1763 में ब्रिटिश लोगों ने फ्रांस के साथ हुई लड़ाई मे कनाडा को जीता था।

ii) वहाँ फ्रांसीसी आबादकार लगातार स्वायत्र राजनीतिक दर्जे की माँग कर रहे थे।

iii) 1867 में कनाडा को स्वायत्त राज्यों के एक महासंघ के रूप में संगठित करके ही इस समस्या का हल निकल गया ।

अमेरीका के मूल निवासियों वहाँ से हटाने के लिए बाध्य किया गया ?

. i) जैसे-जैसे संयुक्त राज्य अमरीका ने अपनी बस्तियों क विस्तार किया।

ii) जमीन की ब्रिकी के समझौते पर दस्तखत कराने के बार  मूल निवासियों को वहां से हटने के लिए प्रेरित या बाध्य किया गया।

iii) इसके भी उदाहरण मिलते है कि अमरीकियों (संयुक्त राज्य अमरीका में रहने वाले यूरोपीय लोगों के लिए प्रयुक्त पद) ने धोखे से उनसे ज्यादा जमीन ले ली या पैसे देने के मामले में वायदाखिलाफी की।

* (जॉर्जिया) - जॉर्जिया संयुक्त राज्य अमेरीका का एक राज्य है।

*(चिरोकी कबीला)- यह सयुक्त राज्य अमेरीका का एक कबीला था।

ii) यह कबीला राज्य के कानून से शासित होता था ।

iii) इस कबीला के लोग "नागरिक अधिकार" का उपयोग नही करता थे।

iv) इन्होने अंग्रेजी सीखने और अमरीकी जीवन-शैली को समझने की सबसे ज्यादा कोशिश की थी।

*1832 मे संयुक्त राज्य अमेरीका के मुख्य न्यायधीश ने। (चिरोकी कबील को लेकर महत्वपूर्ण फैसला  सुनाया।

 उन्होंने कहा कि चिरोकी कबीला 'एक विशिष्ट समुदाय है और उसके स्वाधिकार वाले इलाके मे जॉर्जिया का कानून लागू नही होता और वे कुछ मामले मे संप्रभुतासम्पन्न हैं।

* (आँसुओं की राह (trail of Tears)

:- (एड्रिउ जैकसन)- i) यह अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

ii) इनकी छवि आर्थिक और राजनीतिक पक्षपात के खिलाफ लड्‌ने वाले की थीं।

:- उन्होंने मुख्य न्यायाधीशों की इस बात का मान रखने से इनकार कर दिया और चिरोकियों को अपनी जमीन से हाँक कर विस्तृत अमरीकी मरुभूमि (Great American desert). की ओर खदेड़ने के लिए अमरीकी फौज भेज दी। 

- जिन 15000 लोगो को वहाँ से हटने पर मजबूर किया गया उनमें से एक चौथाई अपने आंसुओं की राह (Trail of Tears) के सफर में ही मर खप गए।

 जिन लोगो ने मूल निवासियों की जमीन ले ली थी उन्होंने मूल निवासियों की आलोचना क्यों की थी?

 क्योकि मूल निवासी जमीन का अधिकतम इस्तेमाल करना नहीं जानते इसलिए वह उनके कब्जे मे रहना ही नहीं चाहिए वे इस बिनाफ पर भी मूल निवासियो की आलोचना करते कि वें आलसी है इसलिए बाजार हेतु उत्पादन करने में अपने शिल्प कौशल का इस्तेमाल नहीं करते हैं, अंग्रेजी सीखने और ढंग के कपड़े (जिसका मतलब था यूरोपीयो जैसे कपड़े पहनने में उनकी दिलचस्पी नहीं है। कुल मिलाकर उनका कहना यह था कि वे मर खपने के लायक ही है।

  •  खेती की जमीन निकालने के लिए प्रेयरीज साफ की गई, और जंगलो भैंसों को मारा गया

  •  इस बीच मूल निवासी पश्चिम की ओर ढकेल दिए गए थे। उन्हें स्थायी तौर पर अपनी जमीन दे दी गई थी ।

  • लेकिन अकसर उन्हें उस जगह से भी बेदखल होना पड़ता जब उनकी जमीन के अंदर सीमा सोना या तेल जैसें खनिज के होने का पता चलता।

* रिजर्वेशन्स (आरक्षण)- मूल निवासी छोटे इलाकों में कैद कर, दिए गए थे, जिन्हें रिजर्वेशन्स (आरक्षण) कहा जाता था।

• (मेटिसो)- यूरोपीय मूल निवासियों के वंशज हैं। 

• (सिएटल)- मूल निवासियों का प्रमुख क्षेत्र थे।

इंग्लैंड में औधोगिक क्रांति के एक खास समय में होने के पीछे मुख्य कारण क्या था?

 इंग्लैंड में औधोगिक क्रांति के एक खास समय में होने के पीछे एक कारण यह भी था कि छोटे खेतिहर बड़े किसानों के हाथों अपनी से वंचित होकर कारखानों की नौकरी की और मूड रहें थे।

अमेरीका और कनाडा में हुई औद्योगिक विकास की प्रकिया का उपयोग उल्लेख कीजिए ?

. i) उत्तरी अमेरीका में उद्योग कई अलग तरह के कारणों से विकसित हुए: रेलवे के साज-समान बनाने के लिए ताकि दूर-दूर की। जगहों को तीव्र परिवहन के द्वारा जोड़ा जा सकें।

ii) और ऐसे मंत्री का उत्पादन करने के लिए जिनसे बड़े पैमाने की खेती को आसान बनाया जा सकें।

iii) USA और कनाडा, दोनों जगहों पर और कारखानों की संख्या तेजी से बढ़ी । 1860 मे संयुक्त राज्य अमेरीका का अर्थतंत्र अविकसित अवस्था में था । 1890 मे वह दुनिया की अग्रणी औधोगिक शक्ति बन चुका था।

 अमेरिका में कौन-से दो अधिकार सिर्फ गोरे लोगों के लिए थे?

i)  लोकतांत्रिक अधिकार - जैसे वोट देने का अधिकार ।

ii) संपत्ति का अधिकार ।

* कार्ल मार्क्स नै अमरीकी फ्रंटियर को पूंजीवादी यूरोपीय के रूप में देखा था।

 (बदलाव की लहर)

  •  1920 के दशक तक सं. राज्य. अ. और कनाडा के मूल निवासियो के लिए कुछ भी बेहतर होना शुरू नहीं हुआ ।

  • 1920 मे लेवाइस मेरिअम के निर्देशन में संपन्न हुआ एक सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ था प्रॉब्लम ऑफ इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन, जिन्होने रिजर्वेशन्स में रह रहे मूल निवासियों की स्वास्थ एवं शिक्षा सुविधाओं की दरिद्रता का बड़ा ही दारुणचित्र प्रस्तुत किया गया था।

  •  गोरे अमरीकियों के मन में उन मूल निवासियों के प्रति सहानुभूति जागी, जिन्हें अपनी संस्कृत को पूरा-पूरा निभाने से रोका जाता था और साथ ही साथ नागरिकता के लाभों से वंचित रखा जाता था। 

  • इसने संयुक्त राज्य अमरीका में एक युगांतकारी कानून की जन्म दिया 

(आस्ट्रेलिया)

-: उत्तरी और दक्षिण अमरीका की तरह ही आस्ट्रेलिया में भी मूल निवास का इतिहास लंबा है।

:(ऐबॉरिजिनीज) - शुरुआती मनुष्य या आदिमानव थे जिन्हे ऐबॉरिजिनीज कहते हैं।

-: ऑस्ट्रेलिया के साथ एक भू-सेतु से जुड़े न्यू गिनी से आए थे।

-: मूल निवासियों की अपनी परंपराओं के हिसाब से वे आस्ट्रेलिय आए थे, बल्कि  हमेशा से यही थी।

*18 वी सदी के आखिरी दौर में ऑस्ट्रेलिया में मूल निवासियों के 350 से 750 तक समुदाय थे। हर समुदाय की अपनी भाषा थीं ( इनमें से 200 भाषाएँ आज भी बोली जाती है।

* (टॉरस स्ट्रेट टापूवासी) - देसी लोगो का एक और विशाल समूह उत्तर में रहता है। इसे टॉरस स्ट्रेट टापूवासी कहते है।

ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासीयो के लिए एबोरिजिनिज शब्द क्यों नहीं प्रयोग किया जाता था?

 क्योंकि यह माना जाता है कि वें कही और से आए है और एक अलग नस्ल के है।

  • 2005 में कुल मिला कर वे ऑस्ट्रेलिया की आबादी का 2.4 फीसदी हिस्सा थे।

  • आस्ट्रेलिया की आबादी बहुत छितराई हुई है और आज भी वहाँ के ज्यादातर शहर समुद्रतट के साथ-साथ बसें है।

  •  जहां 1770 में ब्रिटिश लोग पहली बार पहुंचे थे।

  • क्योंकि बीच का इलाका शुष्क मरुभूमि है।

* मूल निवासियों के साथ हुई मुलाकात को लेकर कैप्टन कुक और उसके जत्थे के आरंभिक ब्यौरे मूल निवासियों के दोस्ताना व्यहवार के बारे में उत्साहपूर्ण हैं। लेकिन जब एक मूल निवासी ने कुक की हत्या कर दी - हवाई में आस्ट्रेलिया-में नहीं तब ब्रिटिशों का रवैया पूरी तरह से उलट गया।

-: यूरोपीय बस्तियों के तहत ऑस्ट्रेलिया का आर्थिक विकास अमरीका जितना भिन्नतापूर्ण नहीं था।

-:यूरोपीय लोगो के आगमन को सभी मूल बाशिंदो ने खतरें की तरह नहीं देखा। जब आबादकारी ने मूल बाशिंदो की जमीन ले ली थी तो आबादकारों से युद्ध के चलते 90% मूल बाशिंदों को जान गंवानी पड गई ।

-:ब्राजील में पुर्तगाली कैदियों को बसाने का प्रयोग तब जाकर बंद कर दिया गया ।

-:जब उनके हिसंक बरताव ने मूल निवासियों को प्रतिहिंसा -पर उतारू कर दिया।

- ब्रिटिशों ने स्वतंत्र होने तक अमरीकी उपनिवेशों में यही तरीका। अपनाया और फिर उसे ऑस्ट्रेलिया में भी जारी रखा।

ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर शुरुआती आबादकार इंग्लैंड से निर्वासित होकर आए थे और उनका कारावास पूरा होने पर ब्रिटेन वापस न लौटने की शर्त पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में स्वतंत्र जीवन जीने की इजाजत दे दी गई।

अपने क्षेत्र से इतने भिन्न इस इलाके में किसी भी तरह के सहारे के बगैर जीवनयापन करने के लिए उन्होंने खेती के लिए ली गई जमीन से मूल निवासियों को निकाल बाहर करने मे कोई झिझक नहीं दिखलाई ।

भेड़ो के विशाल फार्म और खानें ।

उसके पश्चात, मदिरा बनाने हेतु अंगूर के बाग और गेहूं की खेती एक लंबी अवधि में और काफी परिश्रम से विकसित हों पाई।


इन्होने ऑस्ट्रेलिया की संपन्नता की बुनियादी तैयार की


-: जब राज्यों को मिलाया गया और 1911 में ऑस्ट्रेलिया की एक राजधानी बनाने की योजना चल रही थीं तब उसके लिए वूलव्हीट गोल्ड' (Whol wheat gold) नाम का सुझाव दिया था।


उसका नाम स्थल कैमबरा रखा गया | कैमबरा का मतलब-सभा 

दि ग्रेट ऑस्ट्रेलियन साइलेंस नामक पुस्तक की रचना कब और किसने की थीं 

 1968 मे WEH स्टैनर की थी।

व्हाइ वरंट ती टोला (हमें बताया की नंदी गया) नामक पुस्तक की रचना किसने की थी 

 हेनरी रेनॉल्ड्स ने की थी ।

:- इस किताब में ऑस्ट्रेलियाई इतिहास लेखन के उस दिन ठेर्रा की भर्त्सना की गई थी, जिसमें कैप्टन कुक की खोज सेही इतिहास की शुरुआत की शुरुआत मानी जाती हैं 

मूल निवासियों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई की राजकीय नीति क्या है ?

 1974 से (बहुसंस्कृतिवाद' आस्ट्रेलिया की राजकीय नीति रही है" जिसने मूल निवासियों की संस्कृतियों और यूरोप तथा एशिया के आप्रवासियों की संस्कृतियों को समान आदर दिया है।

* (टेरा - न्यूलिअस) - ऑस्ट्रेलिया की कानून या सरकार हमेशा  से ऑस्ट्रेलिया की जमीन को टेरा- न्यूलिअस कहती आई थी।

इसका मतलब है - जो किसी की नहीं है।

 बाहरी लोगो को लेकर आस्ट्रेलिया की सरकार ने कौन-से दो महत्वपूर्ण निर्णय लिये थे ?

  1. इस बात की मान्यता देना की मूल निवासियों का जमीन के साथ, जो कि उनके लिए पवित्र है, मजबूत ऐतिहासिक संबंध रहा है और इसका आदर किया जाना चाहिए।
  2. दो पिछली गलतियों को धोया तो नहीं जा सकता, लेकिन गोरो और रंगबिरंगे लोगो को अलग- अलग रखने की कोशिश करके बच्चों के साथ जो अन्याय किया गया है उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जात चाहिए।